व्यापारी के शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन

सलोंन, रायबरेली। सलोंन नगर के प्रसिद्ध व्यवसाई आत्मजीत सिंह द्वारा शहर रायबरेली के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर गुरु कृपा ऑटोमोबाइल्स की ब्रांच का शुभारंभ स्वयं द्वारा फीता काटकर किया। इस शोरूम में रॉयल एनफील्ड बुलेट एवं दो पहिया वाहनों की न्यू डीलरशिप की शुरुआत की । इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह , लकी अरोड़ा, परमजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी इरफ़ान सिद्दीकी ,सुरेश गुप्ता चौधरी सऊद,भाजपा नेता सुनील साहू, पूर्व सभासद इसरार हैदर, रन प्रीत लक्की अरोड़ा, केनी अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, परमजीत सिंह, जगजीत सिंह जग्गी, समेत तमाम प्रधान गणमान्य लोग व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में रॉकी अरोड़ा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
कपड़ा व्यापारी सुधीर साहू की पत्नी का लम्बी बीमारी के बाद निधन
महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के चर्चित कपड़ा व्यापारी सुधीर साहू की पत्नी आकांक्षा साहू (35) का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही कस्बे में ग़म का माहौल बन गया।
बताते चले कि बीती रात आक्सीजन लेबल कम होने पर परिजन उन्हें रायबरेली के एक निजी अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान तबियत में सुधार नहीं आया, और मौत हो गई। आकांक्षा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। इनकी दो बेटियां साम्भवी साहू (7) और सांवी साहू साढ़े तीन वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। निधन की खबर सुनकर उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। सभी ने इस घटना को अपूर्णीय क्षति बताया है।
आकांक्षा साहू का अंतिम संस्कार डलमऊ के गंगा तट पर किया गया जहां पर अंतिम विदाई देने चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, जिला पंचायत सदस्य विक्रांत अकेला, पवन साहू , विमल रस्तोगी, दिनेश साहू, सुनील मौर्य, आरपी साहू, यदुवेन्द्र मिश्र सहित कस्बे के सैकड़ों लोग ने डलमऊ घाट पहुंचकर अंतिम विदाई दी।



