The Bads of Bollywood: गौरी-शाहरुख खान पर मानहानि का केस किसने किया
आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड' पर समीर वानखेड़े नाराज़, गौरी-शाहरुख खान पर मानहानि का केस

The Bads of Bollywood नेटफ्लिक्स पर होने के बाद पूर्व एनसीबी अधिकारी Sameer Wankhede ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। Sameer Wankhede की ओर से कहा गया है कि इस वेब सीरीज़ का एक दृश्य झूठा, घृणास्पद और अपमानजनक है, जिसे रेड चिलीज़ ने गढ़ा है।
बता दें कि पूर्व सरकारी अधिकारी Sameer Wankhede का कहना है कि यह वेब सीरीज़ ड्रग्स की जाँच कर रही एजेंसियों को गलत और नकारात्मक तरीके से पेश करती है, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर जनता का भरोसा कम होता है। यह सब जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से किया गया है। गौरतलब है कि Sameer Wankhede और आर्यन खान से जुड़ा मामला अभी भी बॉम्बे हाईकोर्ट और मुंबई की एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट में लंबित है। ऐसे में Sameer Wankhede का कहना है कि यह सीरीज़ उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर रही है।
आर्यन खान की पहली सीरीज है Bads of Bollywood
और तो और आर्यन खान की पहली सीरीज The Bads of Bollywood का एक दृश्य बहुत आपत्तिजनक है। इसमें एक किरदार ‘सत्यमेव जयते’ का उद्घोष करने के बाद अपनी उंगली से अश्लील इशारा करता है। Sameer Wankhede के अनुसार, यह कृत्य राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम 1971 का गंभीर उल्लंघन है, जिसके लिए कानूनी सज़ा हो सकती है। Sameer Wankhede ने अपनी शिकायत में कहा है कि वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की सामग्री आईटी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन करती है। इसमें मौजूद अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री देशभक्ति की भावनाओं को ठेस पहुँचाती है।
ये भी पढ़ें- nishaanchi review in hindi: जानें दर्शकों कैसी लगी फिल्म निशानची
Wankhede ने की मुआवजे की मांग (Netflix series defamation case)
तो वहीं अपनी शिकायत में पूर्व एनसीबी अधिकारी Sameer Wankhede ने 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कहा है कि पूरी राशि कैंसर रोगियों के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को दान कर दी जाएगी।



