बिहार में महागठबंधन टूटने की कगार पर, जानिए क्यों नहीं बन रही बात

India Election News 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर घमासान! कांग्रेस, राजद और वीआईपी के बीच बड़ी तकरार। जानिए अंदर की खबर।

2025 Bihar Election: बिहार महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। सीट शेयरिंग को लेकर कई दलों के बीच तकरार अब खुलकर सामने आ गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के बीच हुई देर रात की मीटिंग बेनतीजा रही। सूत्रों की मानें तो सहनी कम से कम 20 सीटें मांग रहे हैं। वहीं राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल उन्हें 12-15 सीटों से ज़्यादा देने के मूड में नहीं हैं।

Bihar Chunav: क्या महागठबंधन में सीट शेयरिंग विवाद से बढ़ेगी दरार

कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर राजद पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने साफ कहा है कि अगर 12 अक्टूबर तक कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह 13 अक्टूबर से अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर देगी। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी आज एक ऑनलाइन बैठक के ज़रिए उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करेगी। माना जा रहा है कि 11 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति इस लिस्ट को मंजूरी दे देगी।

कांग्रेस ने दी चेतावनी, Bihar Poll 2025 में अलग राह पर चल सकती है पार्टी

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस अपनी कुछ कमजोर सीटों के बदले राजद की मजबूत सीटें जैसे बिस्फी, बिहारशरीफ और निर्मली चाहती है। मगर समस्या यह है कि इन सीटों पर अभी महागठबंधन के छोटे दलों का कब्जा है। राजद भी पीछे नहीं है। उसने कांग्रेस से कहलगांव सीट मांग ली है, जो फिलहाल कांग्रेस के पास है।

बिहार में एनडीए का सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय, ये पार्टी सबसे ज़्यादा सीटों पर लड़ेगी

राजद वामपंथी दलों से पालीगंज, घोसी और तरारी जैसी सीटों की मांग कर रहा है, जो वर्तमान में सीपीआई-एमएल के पास हैं। जवाब में, सीपीआई-एमएल ने इमामगंज समेत तीन सीटों पर दावा ठोका है। इसी बीच कांग्रेस की नज़र माकपा के पास मौजूद बछवाड़ा सीट पर है, जिसे वो Bihar Election 2025 में इस बार जीतने का मौका मान रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, जयराम रमेश और अधीर रंजन चौधरी भी हाल ही में पटना पहुंचे, मगर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। इससे राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस अब तेजस्वी के नेतृत्व से संतुष्ट नहीं है?

Related Articles

Back to top button