दस नई अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का हुआ शुभारंभ

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ट्रॉमा सेंटर स्थित डायलिसिस यूनिट में सोमवार 18 मई को 10 नवीन एवं अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का कुलपति प्रो०डॉ० अजय सिंह के कर-कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया है।

उक्त सभी मशीनें आधुनिक तकनीक से युक्त हैं, जिनके माध्यम से सभी प्रकार की उन्नत डायलिसिस सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण करते हुए मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। इसके उपरांत कुलपति ने वार्ड में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की।

कुलपति ने मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ०मनोज कुमार को डायलिसिस सेवाओं को और अधिक सुदृढ़,व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए,ताकि मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार सुविधाएं निरंतर प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ०अमित सिंह, डीन मेडिसिन डॉ०आदेश कुमार,प्रॉक्टर डॉ०विजय मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button