गाजियाबाद में 27 अक्टूबर से सजेगा शिल्पग्राम मेला, रजत जयंती पर दिखेगा भारतीय हस्तकला और लोककला का संगम
रामनगर सेक्टर-5 के रामलीला मैदान में 2 नवंबर तक चलेगा मेला, 28 अक्टूबर को होगा रजत जयंती समारोह

गाजियाबाद। लायंस क्लब गाजियाबाद एकता, डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 की ओर से शिल्पग्राम मेले के 25वें संस्करण का आयोजन 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक राजनगर सेक्टर-5 स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा। सात दिवसीय इस मेले में भारतीय हस्तकला, लोककला और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। मेले का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा, जिसमें शहरवासियों को खरीदारी के साथ मनोरंजन और भारतीय संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
लायंस क्लब गाजियाबाद एकता द्वारा आयोजित शिल्पग्राम मेला पिछले 25 वर्षों से शहर की पहचान बना हुआ है। इस वर्ष रजत जयंती के अवसर पर मेले को विशेष रूप से भव्य रूप दिया जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि मेले में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचकर भारतीय कला और शिल्पकला का आनंद लेंगे।
27 अक्टूबर को होगा मेले का उद्घाटन
मेले का उद्घाटन 27 अक्टूबर को शाम 6 बजे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन लायन बबीता चौहान करेंगी। उद्घाटन समारोह के साथ ही सात दिवसीय मेले की शुरुआत होगी।
28 अक्टूबर को आयोजित होगा रजत जयंती समारोह
शिल्पग्राम मेले के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 28 अक्टूबर को शाम 6 बजे रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लायन विनय मित्तल, इंटरनेशनल डायरेक्टर और लायन दीपाली मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मेला चेयरपर्सन लायन कुसुम करवां, लायंस क्लब गाजियाबाद एकता की अध्यक्ष मोनिका गर्ग सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।
भारतीय संस्कृति और हस्तकला को मिलेगा मंच
आयोजकों के अनुसार, शिल्पग्राम मेला भारतीय हस्तकला, लोककला और पारंपरिक संस्कृति को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मेले के जरिए लोगों को भारतीय कलात्मक विरासत से जुड़ने और विभिन्न प्रकार के उत्पादों की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा।
लायंस क्लब गाजियाबाद एकता ने शहरवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचने और इसकी विभिन्न गतिविधियों का आनंद लेने की अपील की है।



