तहसील स्तरीय जोन खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

महराजगंज, रायबरेली। तहसील स्तरीय जोन खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबुरिया ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जीआईसी की प्रधानाचार्य अनीता सिंह के द्वारा किया गया। जोन प्रभारी व राजा चंद्र चूर्ण सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ विनय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र के 13 विद्यालय जी आई सी हलोर, जी जी आई सी महराजगंज, राजा चन्द्र चूर्ण सिंह इंटर कालेज, श्री गांधी विद्यालय बछरावां, राजा जितेंद्र सिंह इंटर कॉलेज अटरा , बरखंडी विद्यालय शिवगढ़, राजकीय हाई स्कूल जनई सहित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में 100 से 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, क्षेत्रक्षेपण, गोला क्षेपण ,जैसे खेलो का आयोजन किया गया। पहले दिन हुई दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में अमित एवं 1500 मीटर दौड़ में मोहित ने बाजी मारी। चक्र क्षेपण में श्री गांधी विद्यालय बछरावां के अरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं राजकीय इंटर कालेज हलोर के अमरेंद्र और गौरव ने विद्यालय का मान बढ़ाया। इसी विद्यालय की छात्रा सीनियर बालिका वर्ग में 800 मीटर की दौड़ में पूजा 1500 मीटर में साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बरखण्डी विद्यालय शिवगढ़ की छात्रा स्वाति ने गोला क्षेपण , लंबी कूद एवं 100 मीटर दौड़ तीनों में प्रथम स्थान पर कब्जा बनाए रखा। कार्यक्रम का संचालन सभाजीत ने किया।

Related Articles

Back to top button