टीबी जागरूकता शिविर हुआ सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। सौ दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ाने हेतु स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लक्षणयुक्त व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई तथा हैंड हेल्ड मशीन के माध्यम से कुल 75 एक्स-रे किए गए, जिससे संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान सुनिश्चित की जा सके।

पीपीएम समन्वयक निर्मल सिंह ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी,सीने में दर्द,बलगम में खून आना,शाम के समय पसीना आना,वजन कम होना,बच्चों का वजन न बढ़ना,भूख कम लगना अथवा गले में गांठें होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो ऐसे व्यक्तियों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क बलगम जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि टीबी की पुष्टि होने पर सरकार द्वारा पूरा उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है तथा उपचार अवधि के दौरान मरीज को पोषण आहार हेतु प्रति माह एक हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर एसटीएलएस राघवेंद्र प्रताप सिंह,एचएलएफपीपीटी कोऑर्डिनेटर रविंद्र सिंह, जन आरोग्य मंदिर की सीएचओ पूनम,आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button