उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बल्दीराय के रिक्त पदों पर हुआ मनोनयन

सुल्तानपुर-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बल्दीराय के कार्यकारिणी की बैठक बीआरसी बल्दीराय पर हुई.जिसमें कार्यकारिणी के खाली चल रहे पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।

मंत्री पद पर स्वामीनाथ को, उपाध्यक्ष पद पर विक्रांत सिंह तथा संयुक्त मंत्री पद पर सीमा यादव को मनोनीत किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष राजबख्श मौर्य ने सभी को बताया कि पिछले कुछ महीनों में विभाग द्वारा अध्यापकों के समायोजन/ट्रांसफर हो जाने के कारण कई पदाधिकारी ब्लाक से बाहर चले गये, जिसके कारण मंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री तथा प्रचार मंत्री के पद रिक्त हो गये हैं।

उसी पदों पर चयन करना है। सर्वसम्मति से सभी ने मंत्री पद पर स्वामीनाथ, कोषाध्यक्ष पद पर राम सेवक तिवारी तथा उपाध्यक्ष पद पर विक्रांत सिंह, चंद्र पाल पाठक, बजरंग कुमार मौर्य तथा संयुक्त मंत्री पद पर सीमा यादव को चुना गया।

इसी तरह संगठन मंत्री के लिए सुदीप सिंह, संदीप वर्मा, शिवराम, महेश कुमार तथा प्रचार मंत्री के लिए नागेंद्र प्रताप सिंह का चयन किया गया। सभी चयनित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हित के लिए सदैव साथ संघर्ष के लिए उपस्थित रहेगा सभी नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button