ताखा छेत्र के संत विवेका नंद मिशन पब्लिक इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती

ताखा के संत विवेका नंद मिशन पब्लिक इंटर कॉलेज में जयंती समारोह सम्पन्न

ऊसराहार,इटावा। सोमवार सुबह समय करीब 11 बजे ताखा क्षेत्र के ऊसराहार कस्बा में स्थित संत विवेका नंद मिशन पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया।

स्कूल के प्रबंधक सचिन यादव ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर 1893 को शिकागो में वर्ड्स पार्लियामेंट ऑफ रिलीजन्स में अपना प्रसिद्ध संबोधन दिया था। उनके भाषण का आरंभ “मेरे अमेरिकी बहनों एवं भाइयों” के साथ करने के लिए उन्हें प्रमुख रूप से जाना जाता है, जिसने सभी का दिल जीत लिया था।

विवेकानंद ने संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप में हिंदू दर्शन के सिद्धांतों का प्रसार किया और कई सार्वजनिक व निजी व्याख्यानों का आयोजन किया। भारत में उन्हें एक देशभक्त संन्यासी के रूप में माना जाता है और उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।


गुमशुदा-तस्करी पीड़ित बच्चों के पुनर्मिलन की समिति गठित

इटावा। मा.उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गुमशुदा एवं तस्करी के शिकार बच्चों को उनके परिवारों से पुनः मिलाने के उद्देश्य से जनपद में एक विशेष समिति का गठन किया गया है। यह समिति जनवरी से मार्च 2026 तक स्पेशल रीयूनिफिकेशन ड्राइव यानी विशेष अभियान का संचालन करेगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि गठित समिति का उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाना है,जो किसी कारणवश उनसे बिछुड़ गए हैं। गठित समिति में बाल कल्याण समिति इटावा के अध्यक्ष दीप नारायण शुक्ला,जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता,चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कीर्ति गुप्ता, परामर्शदाता मो.वसीम, सामाजिक कार्यकर्ता बेबी तबस्सुम तथा समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य के नाम शामिल हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी सूचनार्थ अवगत करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button