27 व 28 जनवरी को होगा स्वास्थ्य केंद्रों का ओडीके निरीक्षण
जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि टीम द्वारा सभी उपकेन्द्रों का किया जायेगा निरीक्षण

रायबरेली। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देश पर विगत माह हुए निरीक्षण की हकीकत जानने के लिए फिर से जिले में 27 और 28 जनवरी को निरीक्षण होगा। जिले के सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान अरोग्य मंदिर और उपकेंद्र का ओडीके प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए निरीक्षण किया जाएगा। सपोर्टिव सुपरविजन में मिली कमियों को दूर करने में कितने हद तक डॉक्टर व स्टॉफ कामयाब रहा है, उसकी एक बार फिर से अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच कराने जा रहे हैं।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान अरोग्य मंदिर व उपकेंद्रों की हकीकत को जानने के लिए 27 और 28 जनवरी को एक बार फिर से निरीक्षण होगा। ओडीके प्लेटफॉर्म जो कि एक चेकलिस्ट है, उसी के हिसाब से जिले के लगभग 50 केंद्रों पर निरीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि जिले में सीएचसी, पीएचसी, स्वास्थ्य उपकेंद्र मंदिर का ओ0डी0के प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए निरीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देश पर लखनऊ और बरेली मंडल के डॉक्टरों, अधिकारियों की टीम ने जिले के सभी ब्लॉकों का निरीक्षण किया था। उस निरीक्षण की कितनी कमियों को दूर किया गया है, उसका निरीक्षण अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देश पर ही अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच कराने जा रहे हैं। इस बार होने वाले सुपरविजन में फिर से ब्लॉकों में संचालित उपकेंद्र, आयुष्मान अरोग्य मंदिर, पीएचसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा।



