बीमार पति की छत से गिरकर हुई संदिग्ध मौत

एक बर्ष से टीवी रोग से ग्रसित था पति,पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के मोहल्ला शुक्लागंज में बीती रात्रि करीब एक से दो बजे के बीच टीवी रोग से ग्रसित रामकुमार 45 बर्ष पुत्र राधेश्याम शर्मा की एक मंजिला छत से गिरकर संदिग्ध अवस्था में दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक रामकुमार बीती रात्रि किराए के घर में छत पर सोया हुआ था,घटना की जानकारी मृतक की पत्नी पूजा की कुछ देर बाद हो सकी जिसपर पूजा ने सबसे पहले अपने पैतृक गांव भीसरमऊ थाना अछल्दा जनपद औरैया निवासी देवर पुत्तन को फोन कर रात्रि में ही घटना स्थल पर बुलाया जिसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।

मृतका की पत्नी पूजा ने बताया कि उसका पति रामकुमार पिछले एक बर्ष से टीवी रोग से ग्रसित था,जबकि पति दिल्ली में रहकर मोमोज और फिंगर आदि बिक्री कर अपने तीन बच्चे अंकुश 13 बर्ष,अनुज 11 बर्ष,अनुष्का 8 बर्ष सहित पत्नी पूजा का भरण पोषण करता था,परिवार का इकलौते पालनहार के चले जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button