पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त कर उमेश कुमार पाल ने बढ़ाया गौरव

सुलतानपुर| डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षा संकाय के (शिक्षाशास्त्र) विषय में शोधार्थी उमेश कुमार पाल ग्राम-बझना (चोपई का पुरवा) पोस्ट- भीखूपुर जिला-सुलतानपुर (उ०प्र०) ने अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर पी-एच.डी. (Doctor of Philosophy) की उपाधि प्राप्त की है।

उमेश कुमार पाल ने प्रो० (डॉ०) उमाशंकर सिंह (शिक्षा संकाय) कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, सुलतानपुर उ०प्र० के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शीर्षक “बी०एड० स्तर के विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि एवं मानसिक स्वास्थ्य पर सामाजिक-आर्थिक स्तर के प्रभाव का अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया।
उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवार, गुरुजनों, मित्रों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उमेश कुमार पाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के अमूल्य मार्गदर्शन, पत्नी के निरंतर सहयोग एवं मित्रों तथा शुभचिंतकों के विश्वास और प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपाधि केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के प्रेम, त्याग, सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है, जिन्होंने उनकी शोध यात्रा में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से उनका साथ दिया।

पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त होने पर क्षेत्र के लोगों एवं शुभचिंतकों ने उमेश कुमार पाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button