रामा महाविद्यालय में एम.एड. ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन

लखनऊ. रामा महाविद्यालय, चिनहट, लखनऊ के शिक्षा विभाग द्वारा नवप्रवेशित एम.एड. विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एम.एड. पाठ्यक्रम, विभागीय गतिविधियों, शोध कार्य, शैक्षणिक अनुशासन तथा उच्च शिक्षा में उपलब्ध विभिन्न अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा शिक्षकों से संवाद स्थापित कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह के उद्बोधन भाषण से हुआ।
कार्यक्रम में विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. कल्पना वर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि एम.एड. केवल एक डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षक के रूप में चिंतनशील, संवेदनशील और शोधपरक दृष्टिकोण विकसित करने की यात्रा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, शोध-अभिरुचि, नवाचार तथा तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक, प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, आयोजन समिति तथा विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
ओरिएंटेशन प्रोग्राम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अपनत्व और नई शैक्षणिक यात्रा के प्रति उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा और भविष्य के प्रति नई उम्मीदों के साथ हुआ। कार्यक्रम का स॔चालन डा पुनीत कुमार श्रीवास्तव एम. एड.प्रवकता ने किया।



