आरोप: पीड़िता को थाने से भगाया
मारपीट की शिकायत करने पहुंची थी पीड़िता

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिहार नगर की पीड़िता मुस्कान पत्नी अभिषेक ने भरथना पुलिस पर शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर बगैर चिकित्सा कराए थाने से भगाने का आरोप लगाया है।
शिकायती प्रार्थना पत्र में मारपीट में चोटिल मुस्कान ने बताया कि बीती मंगलवार की शाम करीब 6 बजे वह अपनी ननद हिना के साथ शौच के लिए काशीराम कॉलोनी की ओर गई हुई थी,इसी बीच उन्हीं के मोहल्ला निवासी चार नामजद लोगों ने उसे घेर कर पकड़ लिया और मारपीट करने लगे जिसपर उसकी ननद हिना भाग कर घर पहुंची और घटना से परिजनों को अवगत कराया जिसपर उसका पति अभिषेक कुछ अन्य परिजनों के साथ उसे बचाने दौड़कर पहुंचे जिसपर नामजदों ने उसके पति अभिषेक को भी पीट दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़िता के अनुसार घटना के सम्बन्ध में सुबह बुधवार को नामजदों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर बगैर उसका इलाज के थाने से भगा दिया। पुलिस ने उसका इलाज कराना उचित नहीं समझा।



