सामाजिक समरसता सम्मेलन में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

रायबरेली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सोना शर्मा के नेतृत्व में रविवार को रायबरेली शहर के वार्ड नं01 स्थित अभिनव इंटर कॉलेज, चतुर्भुजपुर, दूरभाष नगर के आईटीआई परिसर में सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद आलम तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव राम प्रसाद चौरसिया मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश प्रमुख महासचिव बलराम शर्मा, लखनऊ मंडल प्रभारी एवं अयोध्या मंडल के जिला अध्यक्ष राम वरन शर्मा, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व सांसद के प्रतिनिधि फरीद सलमानी, मंच संचालक डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी वासुदेव वर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में 180 सदस्यीय विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शिव शंकर रघेल, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती बिंदो, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शिवकली एवं श्रीमती विनिता, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गुड्डकुमारी, महासचिव एवं संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाज में समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही मजबूत और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोना शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।



