सड़क पर दौड़ती गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी
बड़ा सड़क हादसा टला, चालक बाल-बाल बचा

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली अन्तर्गत नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति से एक ट्रैक्टर ट्राली में गेंहूँ भरकर एक आटा मिल सड़क पर दौड़े जा रहा ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया जिसपर उक्त ट्रेक्टर में गेंहूँ से भरी ट्राली बस स्टैंड चौराहे के ओवरब्रिज के समीप जीजीआईसी मार्ग की ओर जाते समय पलट गई l
ट्रैक्टर चालक बंटू के अनुसार ओवरब्रिज से उतरते ही वाहन असंतुलित हो गया और गेंहूँ से भरी ट्राली सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर में भरा गेहूं सड़क पर बिखर गया,जिससे कुछ देर के लिए उक्त मार्ग का यातायात प्रभावित रहा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को सड़क किनारे हटवा कर आवागमन सुचारु कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,चालक सुरक्षित बच गया।



