छात्रों ने कालेज का दबदबा रखा कायम

बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत

भरथना,इटावा। भरथना की शिक्षण संस्थान बालोदय इंटर कालेज का माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड,प्रयागराज वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षा फल 100 प्रतिशत रहा है। घोषित परिणामों में इसमें इस बार भी बालोदय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में प्रथम स्थान कु.स्नेहा सिंह 87.83 प्रतिशत,द्वितीय स्थान आर्यन शर्मा 84.5 प्रतिशत एवं कु.वैष्णवी पोरवाल ने 83.प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया।

जबकि इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर कु.रुद्राक्षी 80.2 प्रतिशत,द्वितीय स्थान पर कु.ईशा राय 77.4 प्रतिशत,कु.आरती व यश कुमार ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

संस्था के प्रबंधक एड.आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, संस्थापिका श्रीमती संतोष श्रीवास्तव ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई के साथ शुभकामनाएं दी हैं। छात्रों की इस सफलता पर संस्था प्रशासन ने मेधावी सभी छात्रों को मिष्ठान खिलाकर उन्हें पुरस्कार स्वरूप प्रतीक चिह्निन भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था प्रबंध समिति के सदस्य व हाथरस के

एबीएसए आलोक प्रताप श्रीवास्तव,उपप्रबंधक व झांसी के उपायुक्त शिखर श्रीवास्तव,विवेक प्रताप श्रीवास्तव,vप्रधानाचार्य अमित प्रताप श्रीवास्तव, उपप्रधानाचार्य सौरभ श्रीवास्तव आदि के अलावा कालेज के अध्यापक-अध्यापिका वैशाली मिश्रा,विशाखा शर्मा,दिव्या श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव,मोहिनी कुशवाहा,अंजू गुप्ता, प्रियंका गोस्वामी,उन्नति पोरवाल,नीलम सिंह, तनिष्क श्रीवास्तव,

अभिभावक कमलेश कुमार,बृजेश कुमार,प्रभु राय,रविंद्र सिंह,कुलदीप शर्मा,स्वीटी पोरवाल आदि ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जबल भविष्य की कामनाएं की हैं।

Related Articles

Back to top button