स्कूल निदेशक के भाई का निधन: शोक में डूबा स्टाफ

भरथना के माँ अम्बे पब्लिक स्कूल सहित नगर में शोक

भरथना,इटावा। भरथना की शिक्षण संस्था माँ अम्बे पब्लिक स्कूल के निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई राजेंद्र सिंह चौहान के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वालों में भरथना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू,पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल,प्रदीप चंद्र पाण्डेय,अंशु वर्मा, प्रशांत उपाध्याय समेत कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल रहे।

लोगों ने कहा कि राजेंद्र सिंह चौहान सरल, मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार के साथ ही परिचितों और शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है। सभी ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button