छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास से मनाया पर्व

दीपोत्सव उपरान्त मनाया भाई दूज का पर्व

जसवंतनगर,इटावा। बचपन प्ले स्कूल में बच्चों ने रंग-बिरंगी सजावट,दीपों और मिठाइयों के साथ भाई दूज व दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राहुल दीक्षित ने कहा कि भाई दूज बच्चों को पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, जिम्मेदारी और सहयोग का महत्व सिखाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।

बच्चों ने रंगोली, दीप सजावट, थाली प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्टाफ अनीता सिंह, अक्षय वर्मा और अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पटाखों से दूरी रखें संदेश के साथ किया गया, जिसमें बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button