गनपत सहाय पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

संवाददाता स्टार एक्सप्रेस

सुल्तानपुर। गनपत सहाय पीजी कॉलेज के सीताकुंड स्थित महिला परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक दिवसीय नशामुक्ति अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी एवं प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने कहा कि नशा गंभीर सामाजिक बुराई है।

यह व्यक्ति के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवा राष्ट्र की शक्ति हैं, इसलिए युवाओं का नशामुक्त रहना सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी है।कार्यक्रम में डॉ. विष्णुशंकर अग्रहरी ने कहा कि तनाव और देखा-देखी में शुरू हुआ नशा जीवनभर की समस्या बन सकता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और समाजसेवा में लगानी चाहिए। डॉ. भोलानाथ ने नशामुक्ति के लिए जागरूकता और दृढ़ संकल्प को जरूरी बताया।

डॉ. देवेन्द्र नाथ मिश्र ने नशे से होने वाली बीमारियों और पारिवारिक विघटन पर चिंता जताई।डॉ. दिनेश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है। डॉ. उर्मिला मिश्रा ने छात्राओं से परिवार और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।अंत में महाविद्यालय परिवार, एनएसएस पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जीवनभर नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button