इंस्पायर अवार्ड योजना में छात्र विवेक का चयन
भरथना के एस.ए.वी. इंटर कालेज प्रशासन में खुशी की लहर

भरथना,इटावा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,भारत सरकार द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले विशेष अवार्ड में कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड पर संचालित एस.ए.वी.इण्टर कालेज के छात्र विवेक (कक्षा 9) का चयन हुआ है। उक्त योजना के अंतर्गत छात्र के खाते में 10 हजार रूपए की धनराशि प्रदान की गई। छात्र ने कृषि के क्षेत्र में ‘‘एग्रो ड्रोन सोलर नेटवर्क‘‘ पर अपना मौलिक विचार प्रस्तुत किया था।
छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.शैलेंद्र कुमार व शिक्षकों ने माल्यार्पण कर छात्र को सम्मानित किया। छात्र को बधाई देने वाले शिक्षकों में इंस्पायर अवार्ड ब्लॉक प्रभारी राजेश सिंह, रीतेश चतुर्वेदी,संजीव कुमार,ह्रदेश कुमार यादव, कंचन अग्रवाल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट डा.संजय कुमार विश्वकर्मा जनता कॉलेज वकेबर,इटावा आदि ने छात्र को बधाई व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
भाजपा ने पालिका में पांच सभासद किए नामित
भरथना,इटावा। नगर निकाय निर्वाचन सम्पन्न होने के करीब तीन वर्ष लम्बी समयावधि गुजरने के उपरान्त उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पालिका परिषद भरथना हेतु पाँच नामित सदस्यों को मनोनीत किया है। अब नगर पालिका परिषद में 25 निर्वाचित व 5 मनोनीत सहित कुल 30 सभासदों की संख्या हो गयी है।

बीते दिन जारी सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान् में महामहिम राज्यपाल द्वारा नगर पालिका परिषद भरथना हेतु ममता गुप्ता निवासी महावीर नगर,श्यामजी पोरवाल (नेक्से) निवासी मोतीगंज,चरन सिंह चक निवासी पुराना भरथना, चन्दन दुबे निवासी जवाहर रोड,मंगल सिंह भदौरिया निवासी बालूगंज भरथना को सभासद नामित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के उक्त पदाधिकारियों के सभासद मनोनीत होने की खबर मिलते ही स्थानीय भाजपाईयों व उनके शुभचिन्तकों ने उन्हें बधाई दी है।



