राना बेनी माधव बक्स की जयंती के उपलक्ष्य में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

रायबरेली। अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्स सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय रायबरेली क्लब में संपन्न हुआ। भाषण प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ रहे। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयु में बच्चे मंच पर बोलना सीख जाते हैं जिनका उनके आने वाले भविष्य में काम आता है ।उन्होंने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि बच्चों ने बहुत अच्छे मन से महापुरुषों के बारे में कहा ये सब प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने समिति को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के बोलने में निखार आता है। समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चे जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य बनेंगे।
समिति द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जनपद के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला, न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर, रेयान इंटरनेशनल , सेंट जेम्स, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, विबग्योर पब्लिक इंटर कालेज, गोपाल सरस्वती, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली, सर्वोदय इंटर कॉलेज केलौली, श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल मुंशीगंज, बीएमपीएस लालगंज, सेंट पीटर्स, जेपीएस पब्लिक स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी रायबरेली, एसजेएस पब्लिक स्कूल, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर समेत जनपद के 20स्कूलों ने किया।
समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व ने मुख्य अतिथि को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रायन इंटरनेशनल की शांभवी चंद्रा को प्रथम, जेपीएस पब्लिक स्कूल के वरुण सिंह को द्वितीय तथा लखनऊ पब्लिक स्कूल के रितिका को तृतीय स्थान मिला। वहीं एस जे एस पब्लिक स्कूल के मानस पांडे को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के बाद राम बरन सिंह एडवोकेट, जितेंद्र सिंह राजू राठौर, सुभाष महर्षि तथा देवेंद्र सिंह चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार पाने वाले बच्चों को 24 अगस्त को कवि सम्मेलन के पूर्व नव निर्मित राना बेनी माधव बक्श सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम को संपन्न कराने में गोविंद खन्ना,आरबी सिंह, डॉ आर एन सिंह, डॉ अभिषेक द्विवेदी, रणविजय सिंह गंगापारी, राजेंद्र बहादुर सिंह राजन, सतेंद्र सिंह परिहार, ऋषि अग्रवाल, संजीव सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह, विवेक मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा महत्व पूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर रवींद्र सिंह,धीरेंद्र सिंह, मदन सिंह, राकेश भदौरिया, महेंद्र अग्रवाल, बबलू केसरिया, शिवम सिंह, अतुल गुप्ता, एस पी सिंह, अभिषेक विक्रम सिंह, अंकुश यादव आदि उपस्थित रहे।



