सर्दियों में पैरों के तलवों में बहुत ज़्यादा होती है खुजली, जानें कारण और इलाज

आजकल बहुत से लोग एक अजीब परेशानी बता रहे हैं। रात को सोने का टाइम होता है और अचानक पैर के तलवे में खुजली शुरू हो जाती है। कभी-कभी तो सुबह उठते ही दोनों पैरों में जलन सी महसूस होती है। पहले तो लगता है शायद मोजे गंदे हैं या जूते की वजह से है लेकिन बात इतनी साधारण नहीं है।

दरअसल ठंड का मौसम आते ही हमारी त्वचा सबसे ज्यादा परेशान होती है। बाहर ठंड है और घर में हीटर जल रहा है। हीटर चलाने से कमरे की हवा एकदम सूख जाती है। नमी गायब हो जाती है। ऊपर से हम गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं क्योंकि ठंड लग रही होती है। गर्म पानी त्वचा की ऊपरी परत को और कमजोर बना देता है। नतीजा ये होता है कि पैरों के तलवे सबसे पहले हार मान लेते हैं।

स्किन का जो अपना प्राकृतिक तेल होता है वो खत्म हो जाता है। त्वचा रूखी पड़ने लगती है और छोटी-छोटी दरारें बनने लगती हैं। बस यहीं से खुजली का खेल शुरू होता है। रात में जब हम सोने जाते हैं तब शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ता है और खून का दौर बेहतर होता है। इसी वजह से उस सूखी त्वचा में और खिंचाव महसूस होता है। नतीजा – नींद खुल जाती है और हाथ अपने आप पैर रगड़ने लगते हैं।

जानें इससे निजात कैसे पाएं

अब सवाल ये है कि इसका इलाज क्या है? बहुत महंगे प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं है। सबसे पहला काम – नहाने का पानी गुनगुना रखो। बहुत गर्म पानी बिल्कुल बंद कर दो। नहाते ही तौलिया से हल्के हाथों पोछो। पूरी तरह सूखने से पहले ही कोई अच्छा मॉइस्चराइजर लगा लो। पेट्रोलियम जेली सबसे सस्ता और कारगर उपाय है। रात को सोने से पहले दोनों तलवों में अच्छे से मलकर लगाओ और मोजे पहन लो। सुबह तक फर्क खुद महसूस होगा।

health benefits of oranges: रोज एक संतरा खाने से 7 फायदे होंगे

हीटर चलाना है तो कमरे में तो एक कटोरी पानी रख दो उसके पास। हवा में नमी बनी रहेगी। दिन में दो-तीन बार भी पैरों में नारियल तेल या कोई क्रीम लगा सकते हो। बस तीन-चार दिन में खुजली गायब हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button