इन तारीखों पर जन्मे लोग विदेश में क्यों पाते हैं बड़ी सफलता, जानें कारण
numerology predictions in hindi: अंक ज्योतिष (न्यूमेरेलॉजी) के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक हैं जिन्हें विदेश में करियर बनाने के अवसर मिल सकते हैं। जानें कैसे आपके जन्म तिथि से विदेश में सफलता पाने के संकेत मिल सकते हैं।
numerology predictions in hindi: अंक ज्योतिष जिसे न्यूमेरेलॉजी भी कहा जाता है आजकल एक नया नजरिया पेश कर रहा है। खासकर उन लोगों के लिए जो विदेश में करियर बनाने का सपना देखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर शख्स का जीवन उसके जन्म की तिथि से जुड़ा होता है। जहां ग्रहों की स्थिति भविष्य को प्रभावित करती है, वहीं अंक ज्योतिष केवल जन्म तिथि के आधार पर व्यक्ति के जीवन के अहम पहलुओं का विश्लेषण करता है। इस खबर में हम यह जानेंगे कि अंक ज्योतिष के हिसाब से कौन से लोग विदेश में काम करने का बेहतर मौका पा सकते हैं।
मूलांक 3: विदेश में शिक्षा और शोध के अवसर
जिनका मूलांक 3 है, वे ज्यादातर बृहस्पति ग्रह के प्रभाव में रहते हैं, जो इनकी बुद्धिमानी और सलाह देने की क्षमता को प्रबल करता है। बृहस्पति के प्रभाव से ये लोग अक्सर शिक्षा, रिसर्च या किसी अन्य ज्ञानवर्धक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनके लिए विदेश में नौकरी का अवसर आ सकता है। खासकर ऐसे व्यक्ति जो किसी विदेशी संस्था में शोध कार्य में लगे हैं, उनके लिए ये अवसर अत्यधिक फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
इनका सबसे बड़ा गुण है कि ये किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल सकते हैं जो इन्हें विदेश में रहने और काम करने की क्षमता प्रदान करता है।
मूलांक 5: संवाद कला से मिलेगा विदेश में मौका
मूलांक 5 के जातक बुध ग्रह के प्रभाव में होते हैं, जो इन्हें अत्यधिक संवाद कौशल और सोशल नेटवर्किंग में निपुण बनाता है। ये लोग सामान्यत: बेहद आकर्षक होते हैं और जल्दी ही किसी भी समूह में घुल-मिल जाते हैं। जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनके लिए विदेश में करियर बनाने के अच्छे मौके होते हैं।
मेहनत से कमाते हैं, फिर भी रहती है तंगी; जानें 3 आसान उपाय
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार, इन लोगों को विदेश में काम करने के अवसर उस समय मिलते हैं, जब वे अपनी बेहतरीन संवाद कला और सामाजिक कनेक्शंस का उपयोग करते हैं। अपनी बातचीत की शैली और लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की वजह से ये आसानी से नौकरी हासिल कर लेते हैं, खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर।


