अमेठी प्रीमियर लीग में हुआ खिलाड़ियों का फिटनेस और स्किल ट्रायल

खिली धूप ने खिलाड़ियों को दिया ट्रायल का सुनहरा मौका

अमेठी। अमेठी प्रीमियर लीग में द्वितीय चरण के ट्रायल में खिलाड़ियों का चयनकर्ताओं की तेज निगाहों में ट्रायल शुरू हुआ। यूपी के पूर्व चयनकर्ता उबैद कमाल, पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पाण्डेय, ट्रेनर शिकोह खान और डॉ सुमित श्रीवास्तव (फिजियोथेरी) ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा।

प्रथम चरण में ट्रायल के पश्चात चयनित खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। ट्रायल के दौरान चयनकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों के फिटनेस टेस्ट, स्किल टेस्ट के माध्यम से उनका मूल्यांकन किया।

अमेठी प्रीमियर लीग के सेकंड राउंड ट्रायल्स को लेकर जिले के युवा खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लीग के चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें आगे बढ़ने के लिए अमेठी प्रीमियर लीग एक माध्यम साबित होगा।ट्रायल में तेज गेंदबाज, स्पिनर लेग ऑफ स्पिनर और विकेट कीपर का ट्रायल हुआ।ट्रायल में राजेश तिवारी सचिव जिला क्रिकेट एसोसिएशन अमेठी चेयरमैन अमेठी प्रीमियर लीग, प्रांजल तिवारी निदेशक ,मुकेश यादव, संयुक्त सचिव, गोविन्द मौर्य कोआर्डिनेटर,संतोष पांडेय मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button