सुबह-सुबह चलती ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों ने जान बचाने के लिए छलांग लगाई

Simri Bakhtiyarpur Train Fire: बिहार के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों को खिड़कियों से बाहर कूदना पड़ा। यह घटना सोमवार सुबह 3:25 बजे हुई। समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी थी, तभी अचानक उसमें भीषण आग लग गई, जिससे चारों ओर अफरातफरी मच गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग ट्रेन के बीच वाले हिस्से में लगी और लपटें तेज़ी से तीन कोच तक फैल गईं। ऊंची उठती लपटों और घने धुएं के कारण स्टेशन इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में आग विकराल हो गई। उस समय ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। ट्रेन में आग लगने का पता चलते ही यात्री तुरंत बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। उसमे से कई लोगों ने ट्रेन से छलांग भी लगा दी।

सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एक यात्री ने कहा, “मुझे सबसे पहले कोच के नीचे से गर्मी महसूस हुई। जब मैंने नीचे उतरकर देखा, तो लपटें ऊपर उठती हुई दिखाई दीं। मैंने तुरंत दूसरे यात्रियों को सतर्क किया ताकि सभी सुरक्षित बाहर निकल सकें।”

कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया

घटना की सूचना मिलने पर कई दमकल गाड़ियां और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। आग बुझाने का काम कुछ समय तक चलता रहा। इस घटना के कारण स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई।

शोभा ने सोनम, मुस्कान जैसा कांड करने की कोशिश की, पति की समझदारी से बच गई जान

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग पूरी तरह बुझने के बाद कारण का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जाएगी।

आग से तीन कोच जलकर खाक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन कोच को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा। यात्रियों के बीच किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button