जरूरतमंदों की सेवा से मिलता है पुण्य : मनोज पाण्डेय

ग्राम सभा का विकास ही हमारा लक्ष्य : पवन सिंह

ऊँचाहार, रायबरेली। ब्लाक क्षेत्र में शनिवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने हजारों जरूरतमन्दों को कम्बल बांटा, इस दौरान समर्थकों ने विधायक को गदा व तलवार भेंटकर अभिनंदन किया।विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

ग्राम पंचायत कंदराँवां के गांव पूरे पांडेय में ग्राम प्रधान व बीजेपी मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह उर्फ पवन सिंह की अध्यक्षता में कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने हजारों जरूरतमन्दों को कम्बल बांटे।इस दौरान विधायक ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2012 के पहले इस विधानसभा में बिजली एक हफ्ते दिन व एक हफ्ते रात आती थी, जिसे विधायक बनते ही हमने सही करवाया, पूरे तीर गंगा घाट पर हमारे कार्यकाल में ही पुल का निर्माण कराया गया।

इसके अलावा कार्यक्रम में विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों का हवाला दिया।इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।

क्षेत्रीय विधायक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान पवन सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर आशीष तिवारी,ब्लाक प्रमुख राकेश पासी, बृजेश यादव, विनय शुक्ल बाबा,अजय गुप्ता, प्रदीप मौर्य, गिरधारी पाल, अशोक गौतम ,सुशील सिंह, सुनील शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

जरूरतमन्दों को बांटे कम्बल

ब्लाक क्षेत्र की ईश्वरदासपुर ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान रावेन्द्र सिंह उर्फ रवि की चौथी पुण्यतिथि पर उनके छोटे भाई व ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने सैकड़ों जरूरतमन्दों को कम्बल बांटे और वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर इंद्राजेश्वर शुक्ल, शिवकमल सिंह, अजय सिंह राठौर, देशराज शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button