किसान सेवा केंद्र पर ऑनलाइन सीएनजी सेवा शुरू
अच्छे प्रेशर के साथ 24 घंटे सीएनजी रहेगी उपलब्धता

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सीएनजी पेट्रोल डीजल देने के लिए मशहूर तहसील के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र 200 मीटर की दूरी पर कचौरा मार्ग स्थित संतोष भुवनेश किसान सेवा केंद्र पर ग्राहकों को 24 घंटे सीएनजी उपलब्ध कराने के लिए बृहस्पतिवार को सीएनजी स्टेशन के संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ ब्रजेश चंद्र यादव व स्टेशन मालिक डॉ भुवनेश चंद्र यादव और टोरेंट कंपनी के अधिकारियों ने विधिवत मंत्रोउच्चारण के बीच फीता काटकर ऑनलाइन सीएनजी सेवा का शुभारंभ किया।
सीएनजी स्टेशन निदेशक डॉ.भुवनेश चंद्र ने बताया कि मेरे यहां लगातार 24 घंटे सीएनजी ग्राहकों की मांग के चलते ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए टोरेंट कंपनी के सहयोग से ऑनलाइन सीएनजी सेवा का शुभारंभ किया गया है जिसके तहत अब 24 घंटे अच्छे प्रेशर के साथ गुणवत्तापूर्ण सीएनजी उपलब्ध रहेगी। सीधे दिबियापुर प्लांट से पाइप लाइन द्वारा मेरे यहां स्थापित बूस्टर टैंक में सप्लाई आएगी प्रेशर कंट्रोल करके मशीन को सप्लाई देकर ग्राहकों को सीएनजी हर समय मांग के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी। अब सीएनजी के लिए किसी को भी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। यहाँ स्टेशन पर आने वाले वाहन को तुरंत सीएनजी मुहैया कराई जाएगी।
इस सुविधा से ग्राहकों का समय भी बचेगा साथ ही अच्छे प्रेशर के साथ सीएनजी भी मिलेगी। इटावा रजिस्टर्ड नये सीएनजी वाहनों को टोरेंट कंपनी द्वारा विशेष छूट प्रदान की जाएगी।पेट्रोल डीजल की भी सुविधा ग्राहकों को मिलती रहेगी।इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव,जितेंद्र उर्फ सप्पू यादव टोरेंट कंपनी के अधिकारी राम मनोहर, नवनीत तिवारी,रितेश मिश्रा,रवी मोहन,अतुल यादव,ऋषभ शर्मा,देवेंद्र अतुल सिंह,स्टेशन व्यवस्थापक प्रकाश चंद्र यादव,मैनेजर मनीष पाल, आकाश पाल,गोविंद उर्फ टिंकू,अनिल शाक्य राठौर, जेपी यादव,महेंद्र यादव के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



