शाहरुख सलमान को पछाड़ साउथ का ये एक्टर बना देश का नंबर वन हीरो

Ormax Top 10: फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की लोकप्रियता का पैमाना माने जाने वाली ‘ऑरमैक्स मीडिया’ की मई 2026 की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर मेल एक्टर्स की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस बार की लिस्ट बेहद चौंकाने वाली है, जहां साउथ के मेगास्टार्स और बॉलीवुड के ‘पठान’ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका पसंदीदा स्टार इस महीने किस पायदान पर है, तो चलिए डालते हैं इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर।
नंबर 1 की गद्दी पर प्रभास का कब्जा, शाहरुख खान दूसरे नंबर पर
‘बाहुबली’ फेम साउथ सुपरस्टार प्रभास का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऑरमैक्स की इस ताजा रिपोर्ट में प्रभास ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए नंबर वन का ताज अपने नाम किया है। बीते कई महीनों से उन्हें इस पोजीशन से कोई नहीं हिला पाया है। वहीं दूसरी तरफ, बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने जबरदस्त वापसी की है। पिछले महीने चौथे पायदान पर रहने के बाद, इस महीने शाहरुख ने लंबी छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और वह प्रभास को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
टॉप 5 में साउथ सिनेमा का एकछत्र राज, थलापति विजय और अल्लू अर्जुन बरकरार
पॉपुलैरिटी के मामले में साउथ के एक्टर्स का दबदबा साफ देखा जा सकता है। थलापति विजय लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं और इस बार वह तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं ‘पुष्पा 2’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए अल्लू अर्जुन इस महीने चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही साउथ के हैंडसम हंक महेश बाबू ने भी टॉप 5 में अपनी जगह पक्की करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है।
रणवीर सिंह की रैकिंग में सुधार, सलमान खान ने भी मारी बाजी
बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह को उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का बड़ा फायदा मिला है। रणवीर ने अपनी रैंकिंग सुधारते हुए आठवें नंबर से सीधे छठे नंबर पर कब्जा जमा लिया है। उनके ठीक पीछे ‘आरआरआर’ फेम ग्लोबल स्टार राम चरण सातवें नंबर पर मौजूद हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के फैंस के लिए भी अच्छी खबर है, सलमान इस बार ऊपर चढ़कर आठवें पायदान पर आ गए हैं।
जब ‘गूगल’ पर छा गए थलापति, विजय के इस एक गाने ने हिला कर रख दिया था पूरा साउथ सिनेमा
लिस्ट के आखिरी पायदानों पर खिलाड़ी कुमार और जूनियर एनटीआर
अपनी आगामी बड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा बटोर रहे खिलाड़ी अक्षय कुमार इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। वहीं, ‘आरआरआर’ से ग्लोबल पहचान बनाने वाले और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर जूनियर एनटीआर इस महीने ऑरमैक्स की टॉप 10 लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं।



