समर्थ-संस्कारित भारत बनाने में भाविप का विशेष योगदान: संजय चौधरी

भारत विकास परिषद मित्र शाखा की नवीन कार्यकारिणी ने दायित्व किया ग्रहण

इटावा। समर्थ और संस्कारित भारत बनाने की दिशा में भारत विकास परिषद द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। इससे जुड़े सदस्य निस्वार्थ भाव से जो सेवा कार्य कर रहे हैं,वे वंदनीय भी हैं और अभिनंदनीय भी। ये बात भारत विकास परिषद मित्र शाखा द्वारा मधुबन वाटिका में आयोजित हुए शाखा की नवीन कार्यकारिणी के दायित्व ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व का चाहे कितना पश्चिमीकरण क्यों न हो गया हो,लेकिन भारत देश में भारतीय संस्कारों की आग अभी भी नहीं बुझ पाई है,क्योंकि भारत विकास परिषद जैसी राष्ट्र भक्त संस्थाएं सेवा और संस्कार की सतत ज्योति जलाए हुए हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन,भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। परिषद के पांचाल प्रांत के वित्त सचिव निशंक जैन (शपथ अधिकारी) ने मित्र शाखा की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष अरविन्द चौधरी,सचिव डॉ. अमित कुमार पाण्डेय तथा कोषाध्यक्ष पद के दायित्व के लिए नृपेंद्र चौहान को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

इसके अलावा उन्होंने शाखा की कार्यकारिणी में अन्य सदस्य पाँच पदों के दायित्व के लिए क्रमशः सर्वप्रथम गतिविधि संयोजक (सम्पर्क) डॉ. स्नेहलता उमराव,(संस्कार) राजेश दुबे,(सेवा) प्रवीण तिवारी,(महिला गतिविधि संयोजिका) संगीता मिश्रा एवम (पर्यावरण) के लिए विजय प्रताप सिंह सेंगर को भी शपथ ग्रहण कराई।

इस अवसर पर पांचाल प्रांत के अध्यक्ष डॉ.आर एन दुबे,प्रांतीय महासचिव आलोक रायजादा, शहर इटावा की सुश्री नमिता तिवारी (उद्यमी व समाजसेवी), प्रख्यात सहित्यकार शिक्षक डॉ.कुश चतुर्वेदी,अभय नारायन राय (सीओ सिटी) डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी एड.का मार्गदर्शन भी मिला।

कार्यक्रम के संयोजक जनमेजय पाण्डे(मेला मालिक,परशूपुरा,बकेवर ने सभी का आभार जताया। मंच का सफल संचालन राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता करने वाले लोगों में शहर के सभी गणमान्य प्रबुद्ध नागरिक व सभी शाखाओं के प्रतिनिधि व मित्र शाखा परिवार के सदस्य रामकुमार चौधरी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष,डॉ.शैलेन्द्र शर्मा प्राचार्य,प्रो.योगेश दीक्षित,दीपक चौधरी,अमित दीक्षित,अध्यक्ष विहि परिषद,इटावा,डॉ.सुशील सम्राट,अनिल चौधरी,सूर्यकांत त्रिपाठी,राजेश चौहान, राघवेंद्र,पूनम पांडे,दिलीप मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी परिषद,अनुराग गुप्ता,विनय मिश्रा,लोकेश मिश्रा,संजय शर्मा,अरुण पाराशर,डॉ.गिरिजेश सक्सेना,जयवीर सिंह यादव,रमाकांत मिश्रा, खुशी जैन,अपर्णा दीक्षित, जैती गुप्ता,राखी गुप्ता, कविता वर्मा,अर्पणा चौधरी,अनुपम चौधरी, सरोज चौधरी,नीता चौहान, आयुष्मान चौधरी, आयुष्मान पांडे,पूनम पांडे, दुष्यंत चतुर्वेदी,नृपेन्द्र चतुर्वेदी,बॉबी चौधरी, गिरिजाशंकर गुप्ता,बॉबी दीक्षित,सन्तोष कुमार गुप्ता,प्रतिमा शंकर दीक्षित, अमित त्रिपाठी रहे।

Related Articles

Back to top button