विद्यालय की बिटिया ने लहराया परचम

जसवंतनगर,इटावा। कम्पोजिट विद्यालय जैनपुर नागर की पूर्व छात्रा संजू कुमारी पुत्री रामवीर सिंह एवं शीला देवी को पोस्टिंग पुलिस विभाग में कुरेभार सुल्तानपुर जनपद में महिला पुलिस पद पर होने पर ट्रेनिंग उपरांत छुट्टी में गाँव आई संजू कुमारी ने विद्यालय आकर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को मिठाई ख़िलाकर शुभाशीष प्राप्त किया। सभी अत्यंत गदगद दिखाई दिये। विद्यालय परिवार ने एक सुर में कहा कि विद्यार्थी जब सफलता प्राप्त करते है तो जो खुशी शिक्षकों को मिलती है। उसको बयाँ करना मुश्किल ही नही नामुमकिन है। इस अवसर पर पुष्पा यादव, नीरज यादव, अखिलेश कुमार, राजेश जादौन ब्लाक व्यायाम शिक्षक, पंकज यादव,अफ़ीफ़ा सुल्तान, ज्योति भारद्वाज, शिल्पी एवं दिव्या कुमारी मौजूद रही।
एसडीएम-सीओ ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान दिवस में 12 फरियादियों ने लगाई न्याय की गुहार

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत की अध्यक्षता और क्षेत्राघिकारी आयुषी सिंह की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं,अधिकतर शिकायतें जमीन से संबंधित होने के कारण मौके पर किसी भी शिकायत का निराकरण नहीं किया जा सका। दोनों अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र की टीमें बनाकर अधीनस्थों को धरातल पर जाकर भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता पूर्ण शिकायतों के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान तहसीलदार नेहा सचान,बीडीओ मनोज कुमार,बीईओ गिरीश कुमार,एसडीओ आनंद पाल,पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सगर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



