हिंदू समुदाय ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के हिंदू बाहुल्य इलाके में रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित हुई है। इसका आयोजन हिंदू समुदाय द्वारा किया गया। इसमें बड़े पैमाने पर रोजेदारों ने पहुंचकर हिंदू भाइयों के लिए दुआ की।

क्षेत्र के जमुनापुर के पास स्थित प्रताप मैरिज लॉन में इफ्तार पार्टी का आयोजन ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू की अगुवाई में किया गया । इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया । सामाजिक सौहार्द का संदेश देते इस आयोजन की लोगों ने खूब सराहना की । व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह बौआ ने कहा कि हम लोग सर्व धर्म समभाव को मानने वाले है । हमारे धर्म में वसुधैव कुटुंबकम् को आत्मसात किया गया है । हम सबके प्रति प्रेम और सभी धर्मों के प्रति आदर का भाव रखते है , साथ ही अपेक्षा करते हैं कि हमारे प्रति भी अन्य धर्म के लोग यही भाव रखें । इस आयोजन में प्रमुख रूप से शिव कमल सिंह ,मो रसीद , मो ननकऊ , शीश अहमद , छब्बन , मुन्ना , मो शालिम , शकील , मो शमीम , शकीर , हबीब , बच्चा और नईम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

—————————————-

एनटीपीसी में श्रमिकों के विरुद्ध ठेकेदारों ने खोला मोर्चा

ऊँचाहार, रायबरेली। पूरी मजदूरी न मिलने और हक मांगने पर काम से निकाल देने की धमकी के मामले को लेकर मुखर हो रहे एनटीपीसी के श्रमिकों के विरुद्ध कुछ ठेकेदारों ने मजदूरों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। ठेकेदारों ने अपने अधीन काम करने वाले चंद मजदूरों को आगे करके श्रमिकों की बात को नकारने के साथ उनके आंदोलन को ही खारिज कर दिया ।

दरअसल एनटीपीसी में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर काफी समय से अपने हक के लिए लड़ रहे हैं ।मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार उन्हें पूरी मजदूरी नहीं देते ,पूरी मजदूरी मांगने पर उन्हें कम से निकाल देने की धमकी दी जाती है। उनका लगातार शोषण किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर बीती शनिवार को श्रमिक संगठनों ने बड़ा आयोजन किया था और एनटीपीसी के ठेकेदारों तथा प्रबंधन पर आरोप लगाया था। इसके बाद एनटीपीसी के ठेकेदारों में खलबली मच गई। इसके जवाब में एनटीपीसी के कुछ ठेकेदारों ने सोमवार को आवासीय परिसर में पत्रकारों को बुलाकर एक छोटा सा कार्यक्रम किया । जिसमें ठेकेदारों ने अपने अधीन करने वाले चंद मजदूरों को पेश किया और उनसे कहलवाया कि उन्हें पूरी मजदूरी मिल रही है और मजदूरों का कोई भी संगठन नहीं है।

जो मजदूर अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं, उनकी मांग को खारिज करते हुए मजदूरों से ही सफाई दिलाई गई कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित पूरी मजदूरी मिल रही है और उनका किसी प्रकार शोषण नहीं किया जा रहा है। एनटीपीसी के ठेकेदारों के इस आयोजन के बाद आंदोलनरत श्रमिकों में और आक्रोश फैल गया है । उन्होंने आने वाले दिनों में बहुत बड़े पैमाने पर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button