समाजवादी बीएलए बूथों की करें निगरानी : इ. वीरेंद्र यादव

ऊँचाहार, रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बूथ लेवल एजेण्ट (बीएलए) की बैठक ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक ऊंचाहार व रोहनिया एवं शहर रायबरेली में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में क्रमशः ऊंचाहार एवं शहर की पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में आयोजित की गयी।
बीएलए की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सरकारी कर्मचारियों द्वारा एएसडी (अनुपस्थित शिफ़्टेड डुप्लीकेट मृतक) के रूप में चिह्नित किये गये इसमें से बहुत से मतदाता पात्र हैं इसलिए पार्टी के बीएलए व कार्यकर्ताओं को बूथों पर एएसडी (अनुपस्थित शिफ्टेड डुप्लीकेट मृतक)वोटर का सत्यापन अति आवश्यक है।
उन्होंने बूथों पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर कार्यक्रम की इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में बढ़चढ़कर भागीदारी निरंतर होनी चाहिये।आगामी 31 दिसम्बर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट रोल का अवलोकन कर प्रत्येक बूथ पर बीएलए द्वारा मिलान कर यह सुनिश्चित किया जाये कि ड्राफ्ट रोल में जो भी कमियाँ हों उन पर आगामी 1 जनवरी से 30 जनवरी तक एक माह दावा एवं आपत्तियां दर्ज करायी जाये।बीएलए लगातार बूथों पर निगरानी करते रहे।
बैठक को एसआईआर ऊँचाहार प्रभारी महेश गुप्ता, रोहनिया प्रभारी आरपी राजन, विधान सभा अध्यक्ष जगदेव यादव, योगेश्वर पटेल, रज्जू ख़ान, मो.सलीम, डा.नरेंद्र यादव, बीएन मौर्य, मान सिंह पटेल,विंदेश्वरी पासी, सुरजीत सिंह, इज़हार ख़ान, राम अभिलाख यादव, घनश्याम मौर्या, छविनाथ यादव, मदन यादव, आकाश मौर्या, अरशद सुल्तान,शुभम पाल, विकास मौर्या, आशुतोष यादव, राजेश यादव आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर कमलेश मौर्या, केशव यादव, गिरधारी यादव, लाल मोहम्मद, मो.नसीम, तेजभान यादव, रज्जु यादव, सर्वजीत यादव, दिलीप कश्यप, विनय यादव सहित अनेकों सेक्टर प्रभारी व समाजवादी पार्टी के सैकड़ों बीएलए आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



