समाधान दिवस: एक का भी मौके पर नहीं हुआ निस्तारण

तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में चार फरियादियों ने लगाई न्याय की गुहार

जसवंतनगर,इटावा। मॉडल तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें चार फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। हालांकि,किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम टकपुरा सराय जलाल निवासी रामदास ने गांव में स्थित सार्वजनिक तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग की। मुहब्बतपुर नगला भगत निवासी किशन बाबू ने गांव में अधूरी पड़ी जल निकासी नाली का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

ग्राम नगला कंचनिया निवासी दर्शन सिंह ने आरोप लगाया कि उनके प्लाट पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। वहीं, ग्राम अजनोरा निवासी सरिता देवी ने भी अपने हिस्से की भूमि पर विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की।

एसडीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सीओ आयुषी सिंह,तहसीलदार नेहा सचान,नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button