रामविलास पासवान को नमन, लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ का संगठन विस्तार

गाजियाबाद, मुरादनगर। पद्म भूषण से सम्मानित लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान को नमन करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने किसान हितों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।

पार्टी के किसान प्रकोष्ठ, पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार करते हुए श्री अनिल कुमार शमी जी को प्रदेश सह-प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया। नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि अनिल कुमार शमी जी अपने कुशल नेतृत्व से पार्टी को प्रदेश एवं जिला स्तर पर सुदृढ़ करेंगे तथा किसानों, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य करेंगे।

साथ ही किसान प्रकोष्ठ को संगठनात्मक रूप से शीर्ष पर स्थापित करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया है।इस अवसर पर विनोद त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी किसान हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button