मनमानी: पौन महीने में ग्रामीणों को मिलता है गैस सिलेंडर

गैस एजेंसी-डिलेवरीमैन की मनमानी से उपभोक्ता परेशान

इकदिल,इटावा। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही देरी से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को करीब 45 दिन बाद गैस सिलेंडर मिल पा रहा है, जिससे परिवारों के सामने खाना पकाने को लेकर समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि शहरों में अपेक्षाकृत कम समय में गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाता है, जबकि गांवों में सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।

इससे विशेष रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समाजसेवी डॉ.सुशील सम्राट ने संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों से मांग की है कि जिस प्रकार शहरों में लगभग 25 दिन में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है,उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी 25 दिन के अंतराल पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और उन्हें भी समय से गैस सिलेंडर मिलना चाहिए। डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि गैस आज हर परिवार की आवश्यक जरूरत है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए गैस वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए,ताकि लोगों को समय पर सिलेंडर मिल सके।

Related Articles

Back to top button