रेलवे फाटक पर बाइक फिसली: एक घायल

चिकित्सकों ने घायल को किया सैफई रेफर

जसवंतनगर,इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गांव नगला मुकुंदी निवासी 45 वर्षीय राममिलन पुत्र दौजी राम बुधवार को बाइक से नगर की ओर आ रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वह सराय भूपत रेलवे फाटक पार कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और पलट गई।

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद 112 पीआरवी पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल राममिलन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ.विकास अग्निहोत्री ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

चिकित्सक के अनुसार, हादसे में राममिलन के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं औऱ पैर में फैक्चर की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button