साहू चौपाल का ब्लाक और तहसील स्तर पर होगा विस्तार: लालचंद्र साहू
समाज की हर सम्भव मदद करेगा साहू चौपाल : अमरचंद्र

सुलतानपुर। साहू चौपाल की टीम जिले मे पदाधिकारियों का विस्तार करेगा। एक अभियान के तहत ब्लाक और तहसील स्तर पर भी संगठन का विस्तार होगा। साहू चौपाल लोगो की हर सम्भव मदद करता रहेगा। जिलाध्यक्ष लाल चंद्र गुप्ता ने यह बात कही।
साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति के बैनर तले जिला पदाधिकारियों की नगर के एक विद्यालय मे जिलाध्यक्ष लाल चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता मे बैठक हुई। उन्होंने बताया कि साहू चौपाल का विस्तार जिला मुख्यालय से लेकर तहसील ब्लाक स्तर पर होगा।
समाज के लोगों के साथ मिलकर संगठन का विस्तार किया जाएगा । संगठन के सचिव अमरचंद साहू ने कहा कि समाज सेवा के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा । जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा । किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा ।
साहू ने बताया कि साहू चौपाल कई प्रदेशों कार्य कर रहा है । संगठन प्रमुख रूप से समाज के प्रतिभाओं का सम्मान करना । गरीबों की हर संभव मदद करना। पीड़ितों की मदद करना, शादी विवाह मे लोगो की मदद करना आदि शामिल है। बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार साहू, राज कुमार साहू, सजन लाल साहू, रिकू साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी दया शंकर गुप्ता आदि रहे।



