RVCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज यादव ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ. कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था जताते हुए आज राष्ट्रीय विद्यार्थी चेतना परिषद (RVCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज सोशलिस्ट ने लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सदस्यता दिलाई।

मनोज सोशलिस्ट ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस में आने पर उनको सम्मानजनक काम करने का अवसर मिलेगा। इससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

उदयभान के साथ ही वीरभान सिंह, किशन बाजपेई, महेश शुक्ला समेत कई अन्य लोगों ने भी मनोज सोशलिस्ट के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button