RSMSSB Computer Teacher Vacancy 2022 : राजस्थान कंप्यूटर टीचर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिये कब जारी होगा नोटिफिकेशन..

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती नियम की अधिसूचना जारी कर दी है। अब राज्य में 10157 कंप्यूटर अनुदेशकों की नियमित तौर पर भर्ती होगी। अब बहुत जल्द राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) 10157 कंप्यूटर अनुदेशकों के पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने वाला है। ये भर्ती स्थायी होंगी।

पहले गहलोत सरकार ने संविदा के आधार पर ही कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला लिया था लेकिन विरोध प्रदर्शन होने के बाद राज्य सरकार ने इन पदों पर स्थाई भर्तियां निकालने की मांग मान ली थी।

 

जल्द ही राजस्थान कंप्यूटर टीचर के बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की 9862 और वरिष्ठ कंप्यूटर आंसर की 553 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक जिला स्तर पर पे मेट्रिक्स लेवल एल-8 में लगाए जाएंगे। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक राज्य स्तर पर लेवल एल-10 में भर्ती किए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button