अपनी मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

ऊँचाहार, रायबरेली। मनरेगा कर्मियों ने पांच सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर गुहार लगाई है।
मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ की ब्लाक अध्यक्ष पूनम शुक्ला के नेतृत्व के बीडीओ को दिये गए ज्ञापन में विभागीय कर्मचारी का दर्जा दिये जाने व 50 फीसदी आरक्षण दिलाये जाने,44 हजार मानदेय दिये जाने, पदनाम परिवर्तित किये जाने,नियमित भुगतान किये जाने तथा आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने से हवाला दिया गया।
इस दौरान वेदांत मिश्रा, अशोक मौर्य, रिंकू मिश्रा,राजकिशोर तिवारी, सीमा देवी समेत अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।
इस बाबत बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ज्ञापन को शासन स्तर पर पत्राचार किया जायेगा।



