रविंद्र सिंह बने चौ. सुघरसिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य

जसवंतनगर,इटावा। चौ. सुघरसिंह इंटर कॉलेज में पूर्व प्रिंसिपल विशुन दयाल प्रजापति के निधन के उपरांत कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षक रविन्द्र सिंह को प्रभारी प्रिंसिपल के रूप में कार्यभार सौंपा है। विदित हो कि शिक्षक रवींद्र सिंह 23 वर्ष से लगातार संस्था में अर्थशास्त्र प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने शिक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उनका सरल,व्यवहारिक और सकारात्मक दृष्टिकोण उन्हें संस्था में एक विश्वसनीय और प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करेगा। संस्था चेयरमैन डॉ.बृजेश चंद्र यादव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सदैव उत्कृष्ट शिक्षा तथा अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह अपने अनुभव और समर्पण के साथ संस्था की प्रगति को और गति देंगे।

प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने उन्हें प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण करवाया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कॉलेज शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन व्यवस्था में सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यभार ग्रहण समारोह में समस्त स्टाफ, गौरव भदौरिया,मनीष चौधरी तथा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल फ्रांसिस के.ए. उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button