कादीपुर में पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

सुलतानपुर| ब्लॉक संसाधन केंद्र कादीपुर में पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी कादीपुर पूजा पाठक द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कादीपुर ने कहा कि आप सभी इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं मनोयोग से प्राप्त करें तथा प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान एवं गतिविधियों का अपने विद्यालय में प्रभावी ढंग से प्रयोग करते हुए सभी बच्चों को इसका लाभ शत् प्रतिशत प्रदान करें।यह प्रशिक्षण भाषा एवं गणित के आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित है, जिसमें ब्लॉक स्तर से 50-50 के बैच में कुल 100 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में भाषा एवं गणित के आधारभूत कौशलों को मजबूत करना तथा शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों से परिचित कराना है, ताकि विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जा सके।प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में विज्ञान एआरपी नीतीश पांडेय, इंग्लिश एआरपी राजेश कुमार, हिंदी एआरपी बृजेश सिंह, केआरपी संदर्भदाता चन्द्रपाल राजभर एवं विकास तिवारी द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों, गतिविधियों एवं शिक्षण विधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए भाषा एवं गणित के आधारभूत कौशलों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में बच्चों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण में अरुण कुमार सिंह अमित कुमार मिश्र विनोद कुमार लालचंद प्रदीप कुमार वर्मा शिवराजी देवी मीनाक्षी सिंह पूनम तिवारी तौहीद अहमद पंकज सिंह आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।



