संजय नगर में रामलीला महोत्सव-2026 का शुभारंभ, हवन-पूजन के साथ हुआ भूमि पूजन

गाजियाबाद। श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर सेक्टर-23 की ओर से आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव-2026 का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हवन एवं भूमि पूजन कर किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और क्षेत्र के रामभक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया और भूमि पूजन कर रामलीला आयोजन की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर रामभक्तों ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। आगामी दिनों में रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

हवन एवं भूमि पूजन के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के रामभक्त मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button