समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है भण्डारा : अमित सिंह अध्यक्ष प्रेस क्लब
मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है : सुनील मौर्य अध्यक्ष साईं सेवा समिति

महराजगंज, रायबरेली। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर नगर में आस्था, सेवा और समर्पण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महराजगंज प्रेस क्लब एवं श्री साईं सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस चौकी के सामने आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाल जगदीश यादव ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। भंडारे में नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।महराजगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। पिछले 17 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा केवल भंडारा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का एक माध्यम है। लोगों का स्नेह और सहयोग ही इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है।
वहीं श्री साईं सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील मौर्य ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। हनुमान जी की कृपा और नगरवासियों के सहयोग से हर वर्ष यह आयोजन भव्य रूप लेता जा रहा है। समिति आगे भी धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करती रहेगी।
भंडारे में विधायक श्यामसुंदर भारती, उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम, तहसीलदार मंजुला मिश्रा, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, कांग्रेसी नेता सुशील पासी,पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, सरोज गौतम, नागेंद्र सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। मौके पर महराजगंज प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित सिंह, संरक्षक प्रेम जायसवाल, राजेश मिश्रा, निदेशक ए के श्रीवास्तव, सुशील पाण्डेय, आनंद सिंह, अमित त्रिपाठी, टी पी यादव, पप्पू यादव, अशोक यादव, माइकल जायसवाल, शिवम अवस्थी, श्री साईनाथ सेवा समिति अध्यक्ष सुनील मौर्य, महामंत्री विमल रस्तोगी, सदस्य पवन साहू, सुधीर साहू, दिलीप मौर्य, लाला पाल, राजेश मौर्य, अखिलेश सिंह, प्रदीप रस्तोगी, अभिषेक गुप्ता, सुनील मौर्य ओथी प्रधान, शिव कैलाश, एकांत वैश्य, मानस वैश्य, रोहित, अलीम सभासद, अमित उर्फ भगवान, विनय गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रदीप नरायणपुर प्रधान, संदीप मौर्य, भानू गुप्ता, राजकुमार यादव, मनीष सोनी, राज कुमार रस्तोगी, जानकी शरण बाजपेई, कमलेश सभासद, शिवकुमार (बच्चन), आरपी साहू सलेथू प्रधान सहित सैकड़ो हनुमान भक्त मौजूद रहे।



