त्योहारों को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों का किया निरीक्षण

गाजियाबाद। त्योहारों के दौरान अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने 18 अक्टूबर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों, डांडिया नाइट आयोजन स्थलों और मेले की दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान आयोजकों, दुकानदारों और स्वयंसेवकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने पंडालों के प्रवेश और निकास मार्ग अवरोधमुक्त रखने, अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।

अभियान के तहत कविनगर, घंटाघर, विजय नगर और वैशाली सेक्टर-2, 3 व 4 सहित विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई। विभाग ने आयोजकों से त्योहारों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button