‘रामायण’ के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, IMAX 3D टिकट की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे

Ramayana Movie Ticket Price: नितेश तिवारी की बहुचर्चित और भव्य पौराणिक फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों का इंतज़ार अब खत्म होने की कगार पर है। दिवाली 2026 के महापर्व पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही इस मेगा-बजट फिल्म की एडवांस बुकिंग देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में आधिकारिक तौर पर खोल दी गई है। जो सिनेप्रेमी महीनों से टिकट खिड़की खुलने की राह देख रहे थे, वे अब ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो (BookMyShow) पर जाकर अपनी सीटें आरक्षित कर सकते हैं।
बुकिंग विंडो खुलते ही सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के टिकटों की आसमान छूती कीमतों को लेकर हो रही है। बुकमायशो लिस्टिंग के अनुसार, फिल्म के प्रीमियम IMAX 3D फॉर्मेट के टिकट ₹1,000 से लेकर ₹1,600 के बीच बिक रहे हैं। वहीं, स्टैंडर्ड 3D स्क्रीन्स के लिए टिकटों की दरें ₹500 से शुरू होकर कुछ प्रीमियम रिक्लाइनर सीट्स के लिए ₹2,000 तक पहुंच गई हैं। हालांकि टिकट दरें काफी ज्यादा होने और बुकिंग अभी शुरुआती चरण में होने के कारण प्रतिक्रिया धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है, लेकिन ट्रेड पंडितों का मानना है कि त्योहारी सीजन पास आते ही सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड नजर आने लगेंगे।
टिकट बुकिंग पोर्टल से फिल्म के कुल रनटाइम का भी आधिकारिक खुलासा हो गया है। ‘रामायण – भाग 1’ का कुल स्क्रीन टाइम 3 घंटे 15 मिनट तय किया गया है, जिससे यह साफ है कि निर्देशक नितेश तिवारी ने इस पौराणिक गाथा के हर मुख्य प्रसंग को पर्दे पर बेहद गहराई और भव्यता के साथ प्रस्तुत किया है।
टाइगर श्रॉफ का असली नाम ‘टाइगर’ है ही नहीं, दस्तावेजों में दर्ज नाम देख उड़ जाएंगे होश
यह ऐतिहासिक सिनेमाई ड्रामा 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के मुख्य किरदारों में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और लंकापति रावण के रूप में सुपरस्टार यश मुख्य आकर्षण होंगे, जिनके साथ रवि दुबे और आदिनाथ कोठारे भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।



