शो में होगी इस कैरेक्टर की मौत, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में Twist से दर्शक रह जाएंगे हैरान

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट। सात साल के लीप के बाद नई कहानी और किरदारों का होगा नया रूप।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: धारावाहिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के दर्शकों के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है। जहां इस शो ने लंबे वक्त से दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़े रखा है। वहीं अब शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है जो सबकी धड़कनें बढ़ा देगा। इस बार कहानी का फोकस कुछ और ही दिशा में मोड़ने वाला है।

लीप से पहले शो में होगा बड़ा हादसा

शो के एक महत्वपूर्ण भाग में आने वाला है एक दर्दनाक हादसा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डांस कॉम्पिटिशन के दौरान एक बड़ा हादसा होगा, जिसमें अभिरा बुरी तरह से घायल हो जाएगी। इसके बाद एक दिल तोड़ने वाली घटना घटेगी। शो के मुख्य किरदार अरमान, अभिरा को फौरन अस्पताल लेकर जाएंगे, मगर एक बेहद भावुक पल में अभिरा अपनी दादी-सा से वादा करेगी कि वो वाणी का ध्यान रखेंगी और फिर शो में अभिरा की मौत हो जाएगी।

हालांकि, यह ट्विस्ट अभी तक आधिकारिक तौर पर शो के निर्माताओं द्वारा कंफर्म नहीं किया गया है। मगर इस हादसे को लेकर दर्शकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कहानी में सात साल का लीप

लीप से पहले का यह हादसा शो के दर्शकों के लिए एक शॉकिंग घटना साबित होने वाला है। सात साल का लीप आने के बाद शो की कहानी में और भी बदलाव देखने को मिलेंगे। कहा जा रहा है कि लीप के बाद दादी-सा, वाणी और मायरा के बीच नई रिश्तों की परतें खुलेंगी।

अरमान का ‘सुपरहीरो’ अवतार, अभिरा के गिरे हुए केक को दिया सम्मान

दादी-सा अपने सारा प्यार अब मायरा पर लुटाएंगी। वहीं वाणी की स्थिति थोड़ी अलग होगी। वह हर पल दादी-सा के प्यार की लालसा में रहेगी, जो उसे कभी नहीं मिल पाएगा। यह नया ट्रैक दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होगा, क्योंकि शो में फैमिली ड्रामा का एक नया स्तर देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button