बिग बॉस 19 में हुआ था ‘पक्षपात’, बसीर अली ने खोला नॉमिनेशन का सीक्रेट

बिग बॉस 19 अब खत्म हो चुका है लेकिन घर वालों के खुलासे अभी भी आ रहे हैं। ताजा बम फोड़ा है बसीर अली ने। पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बैठकर बसीर ने सारी कड़वाहट उड़ेल दी।
सबसे पहले बसीर ने घर के अंदर हुए पक्षपात की बात की। बोले – एक नॉमिनेशन में कुनिका सदानंद को अचानक सुरक्षा कवच मिल गया। मैंने पूछा भी कि भाई ये कवच किस बुक में लिखा था? किस नियम से दिया? जवाब कोई नहीं। बस दे दिया।
जानें बसीर क्या बातें बुरी लगीं
फिर असली दर्द बाहर आने के बाद का है। बसीर बताते हैं कि जब वो टनल से बाहर निकले तो सीधे गाड़ी में बिठाया गया। वैनिटी वैन तक छोड़ा और फिर घर रवाना। जियो वाले भी नहीं आए। कलर्स वाले भी गायब, वायाकॉम की टीम का तो नामोनिशान तक नहीं, कोई गुडबाय नहीं, कोई थैंक यू नहीं। बस भेज दिया जैसे कोई एक्स्ट्रा था।
पारस ये सुनकर चौंक गए। पूछा कि सच में कोई नहीं मिला? बसीर ने सिर हिलाया और कहा कि बिलकुल कोई नहीं।
कुछ दिन बाद बसीर की मुलाकात अपने दोस्त जीशान कादरी से हुई। जीशान ने बताया कि जब वो एविक्ट हुए थे तो उन्हें एक अलग रूम में ले जाया गया था। वहां शो के बड़े-बड़े लोग बैठे थे। उन्हें एक-एक गलती गिनाई गई। बताया गया कि कहां क्या गलत खेला। क्या बोलना चाहिए था। क्या नहीं बोलना चाहिए था।
धर्मेंद्र की ये 7 फिल्में कभी रिलीज नहीं हुई
बसीर ने नतालिया से भी यही बात सुनी। निकलने के बाद नतालिया से भी टीम मिली थी। बातें की थीं। फीडबैक दिया था। बसीर ने फिर कैमरे की तरफ देखकर कहा कि मुझे क्यों नहीं बुलाया? मैंने क्या इतना बेकार गेम खेला था? मैं तो मानता हूं कि बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं दी लेकिन 63 दिन तो दिए ना शो को। थोड़ी सी इज्जत तो बनती थी। ऐसा लगा जैसे मैं कभी घर में था ही नहीं।
बसीर अली की आँखें भर आईं। बोले कि ये छोटी-छोटी बातें दिल को चुभती हैं। शो खत्म हो गया लेकिन ये दर्द रह जाएगा।


