Raibarely News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व विधायक का जन्मदिन

स्टार एक्सप्रेस /संवाददाता

खीरों, रायबरेली। पूर्व विधायक रामभक्त राकेश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खीरों अस्पताल में भर्ती मरीजों को व पूरे अस्पताल में फल व अन्य सामग्री वितरित किए। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह ने मरीजों की दिक्कतों को सुनकर जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की है।

खीरों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोमवार को हरचन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामभक्त राकेश सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। खीरों में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और अन्य सामग्री वितरित किए। मरीजों को फल वितरण करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह,समाजसेवी बृजेश सिंह, शिवराज वर्मा,जितेन्द्र सिंह,राजन सिंह,सलमान चिश्ती,धमेंद्र भारती आदि शामिल थे।

खीरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर फल व अन्य सामग्री वितरण किया। वही इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राम भक्त राकेश सिंह का जन्मदिन ब्लॉक सभागार में केक काट कर हर्षोल्लास से मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह,समाजसेवी बृजेश सिंह व अन्य कार्यकत्ताओं ने पूर्व विधायक राम भक्त राकेश सिंह के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह,समाजसेवी बृजेश सिंह,राम सिंह प्रधान,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवराज वर्मा,भाजपा मंडल मंत्री राजन सिंह,कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता,युवा मंडल अध्यक्ष जितेन सिंह उर्फ भैया जी, संतोष प्रधान, दिनेश प्रधान, शेखर प्रधान,करन सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button